{"_id":"5b7312ad42c7927504540f21","slug":"153426806820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूरा हो चांठी-डोबरा पुल का निर्माण:श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूरा हो चांठी-डोबरा पुल का निर्माण:श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसी श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन चांठी-डोबरा पुल का निरीक्षण कर समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाबार्ड के वित्त पोषित अन्य परियोजनाओं का भी जायजा लेकर महिलाओं के स्वरोजगार पर जोर दिया।
प्रतापनगर को जोड़ने के लिए नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से चांठी-डोबरा पुल बनाया जा रहा है। नाबार्ड ने पुल निर्माण को डेढ़ सौ करोड़ रुपये दिए हैं, जिसको देखते हुए नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एसी श्रीवास्तव ने पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केएस असवाल ने बताया कि दिसंबर 2018 तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मौके पर लोनिवि के एसई एसके राय, सहायक अभियंता एसएस मखलोगा मौजूद थे।
दूसरी ओर, नाबार्ड के सीजेएम चंबा ब्लॉक में चलाई जा रही मानियार जलागम परियोजना क्षेत्र के किसानों, लाभार्थियों टेक्नीशियनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कार्यदायी संस्था समर्पित सेवा संस्थान से कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन के मगरों में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक ली। इस मौके पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्णा सिंह, कमला जायसवाल, अवतार सिंह नेगी आदि मौजूद थे।