{"_id":"5b7312a242c792751e68c726","slug":"15342680588-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बने हैं सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बने हैं सीईओ
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के मुखिया की लापरवाही सामने आई है। मामला नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल का है, जहां बीते 10 अगस्त को एक कमरे से सांप निकलने के बाद छात्र दहशत में थे। तब मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्कूल के कमरे में भरा सामान हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सामान नहीं हटाया गया। ऐसे में सांप के डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल ही नहीं भेज रहे हैं।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल के एक कमरे से 10 अगस्त को कई सांप दिखाई दिए थे। प्रधानाध्यापिका की ओर से अवगत कराने पर सीईओ डीसी गौड़ ने स्कूल के कमरे में रखा सामान हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन पांच दिन बाद भी सामान नहीं हटाया गया है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। सांप दिखने पर पालिका ने भी वहां भारी मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव किया है, जिससे सोमवार को स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा को चक्कर आ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मंगलवार को भी शिक्षक स्कूल आए, लेकिन स्कूल में अध्ययनरत 35 और आंगनबाड़ी के बच्चे नहीं पहुंचे। इस बाबत सीईओ डीसी गौड़ का कहना है कि वहां कोई सांप नहीं हैं, इसलिए कमरे से सामान हटाने की जरूरत नहीं है। बावजूद जगह मिलने पर ही सामान हटाया जाएगा। अभिभावक लक्ष्मण सिंह कैंतुरा, लक्ष्मी, विक्रम, उमा देवी और सुरेंद्र पुंडीर ने स्कूल के कमरे में रखा सीईओ दफ्तर का बेकार सामान जल्द हटाने की मांग की है।