{"_id":"5b71bd6b42c7927967591813","slug":"153418070714-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम करेंगे छात्राओं की शिकायत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम करेंगे छात्राओं की शिकायत की जांच
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में छात्राओं के उत्पीड़न की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेेते हुए एडीएम को जांच सौंप दी है। कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में सात शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में करने के निर्देश दिए।
इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली की कुछ छात्राओं ने चार दिन पहले डीएम से शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। सोमवार को जनता दरबार में नैचोली की प्रधान सौंला देवी, पीटीए अध्यक्ष सुषमा देवी, दिनेश प्रसाद उनियाल और अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम सोनिका से मिला। उन्होंने डीएम को बताया कि छात्राओं ने शिक्षकों पर गलत आरोप लगाया है। इस पर डीएम ने एडीएम को छात्राओं द्वारा की गई शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। शिकायत सही पाई जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जनता दरबार में प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने गजा में गैस गोदाम, पेट्रोल पंप की स्वीकृति देने, कोटेश्वर बांध प्रभावित पयालगांव, कुल्पी, नैचोली में सेवा टीएचडीसी के माध्यम से विकास कार्य कराने की मांग की। इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोशे, ईई लोनिवि केएसनेगी, गौरव थपलियाल, जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे।