फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   समस्याओं को लेकर 17 करेंगे सीएम आवास कूच

समस्याओं को लेकर 17 करेंगे सीएम आवास कूच

Mon, 13 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर 17 करेंगे सीएम आवास कूच
नई टिहरी। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउट सोर्स संयुक्त मोर्चा ने 13 सूत्री मांगों को लेकर 17 अगस्त को देहरादून में विशाल रैली निकाल कर सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक डीपी चमोली समेत संयोजक मंडल के सदस्यों ने पत्रकार वार्ता में लंबे समय से समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। 17 को सीएम आवास कूच किया जाएगा। 27 से बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति अथवा एसीपी का लाभ दिया जाए, 46 सौ ग्रेड वेतन प्राप्त शिक्षकों को 17140 रुपये वेतन अनुमन्य कर संवर्गीय वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को तृतीय एसीपी के तहत 42 सौ का ग्रेड वेतन देने, सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों में सातवें वेतन का एरियर भुगतान, सभी कर्मचारियों को यू-हेल्थ कार्ड का लाभ, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स, उपनल कर्मियों को नियमित करने समेत 13 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर मोर्चा के जिला सचिव प्रताप सिंह चौहान, राजेंद्र बहुुगुणा, रतन सिंह शाह, अजयपाल पंवार, भगवान सिंह राणा, मंगल सिंह नेगी, पीएस नयाल, सत्येंद्र चौहान, सी लाल, त्रिलोक नेगी, जेएस राणा, राजकुमार रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed