{"_id":"5b71bc7c42c79276eb23408d","slug":"153418046814-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन मिलने पर छात्रों का आंदोलन स्थगित
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों ने गढ़वाल विवि प्रशासन के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। विवि प्रशासन ने एमएससी में प्रवेश लेने के लिए काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाने, सेशनल परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को एक अवसर देने और जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुर्न मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, उनकी रिचेकिंग की जाएगी।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्र बीएससी छठवें और चतुर्थ सेमेस्टर बैक पेपर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करने, सेशनल परीक्षा में दोबारा बैठने का अवसर देने और मूल्यांकन होने तक एमएससी की काउंसिलिंग स्थगित करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से आंदोलनरत थे। मांग मनवाने के लिए छात्र संघ महासचिव बृजेश खाती और राहुल रावत 11 अगस्त को पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की छत पर चढ़ गए थे। रविवार रात 10 बजे परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला से दूसरी दौर की वार्ता के बाद छात्र मुद्दों पर वार्ता करने विवि मुख्यालय जाने पर सहमत हुए। छत पर चढ़े दोनों छात्र रात में ही नीचे उतर गए थे।
सोमवार को छात्र संघ महासचिव बृजेश खाती और अक्षत बिजल्वाण परिसर निदेशक प्रो. रमोला के साथ वार्ता करने के लिए श्रीनगर गढ़वाल विवि पहुंचे। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल और अन्य अधिकारियों के साथ छात्रों की वार्ता हुई। प्रो. रमोला और छात्र संघ महासचिव खाती ने बताया कि विवि की ओर से लिखित आश्वासन मिला है, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।