{"_id":"5b6f1a784f1c1bee258b45bc","slug":"153400792112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल टाईम मुसीबत बना ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल टाईम मुसीबत बना ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर वक्त हाईवे यात्रियों और स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। शनिवार को हाईवे दो अलग-अलग स्थानों पर चार घंटे तक बंद रहा। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड का कार्य ऑल टाइम मुसीबत बना हुआ है। चंबा से भद्रकाली के बीच हाईवे हर आंधे घंटे बाद बाधित हो रहा है। सड़क मार्ग बार-बार बाधित होने से चंबा से ऋषिकेश पहुंचने में लोगों को सात-आठ घंटे का वक्त लग रहा है। शनिवार सुबह चार बजे धौलापानी के समीप हाईवे बंद हो गया था। दो घंटे बाद सड़क से मलबा साफ हो पाया। इस दौरान वहां सैकड़ों यात्रियों के वाहन दोनों ओर फंसे रहे। बच्चों को दूध और पानी के लिए जूझना पड़ा। धौलापानी में यातायात सुचारु होते ही सुबह आठ बजे औणी बैंड के समीप हाईवे बंद हो गया। दो घंटे बाद 10 बजे औणी बैंड में मलबा साफ होने के बाद हाईवे खुल पाया, लेकिन वहां वाहनों के आड़े तिरछे खड़े रहने से एक घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आड़े तिरछे वाहनों को साइड में खड़ा कर आवागमन शुरू हुआ।