{"_id":"5b6f1a534f1c1bdf258b4609","slug":"15340078835-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर में तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर में तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में तीन दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह और शाम लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पानी की आपूर्ति बहाल करने में जल संस्थान नाकाम साबित हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में जल संस्थान और शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विभागीय अधिकारियों की लचर कार्य प्रणाली से जनता पर भारी पढ़ रही है। तीन दिन से पानी नहीं आने से लोगों को बारिश में भी स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजू भारती, रविंद्र दत्त सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार का कहना है कि नगर क्षेत्र में दो-दो पेयजल योजना होने के बाद भी लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जल संस्थान की ओर से पानी वितरण के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इस बाबत जल संस्थान के सहायक अभियंता केसी पैन्यूली ने बताया कि चंद्रभाग पंपिंग योजना में गाद भरने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। धौलापानी स्रोत के समीप भूस्खलन होने से वहां से आपूर्ति नहीं हो पा रही है।