{"_id":"5b648dc04f1c1b827d8b668e","slug":"1533316537412-compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दुकानों का चालान कर निर्माण कार्य रूकवाया-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दुकानों का चालान कर निर्माण कार्य रूकवाया-compat
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत ने अवैध निर्माण रोकने, पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए बाजार में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 दुकानों के चालान कर 15 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही नगर पंचायत के शौचालय के ऊपर जिला पंचायत के ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवा कर डेढ़ कुंतल सरिया कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार को एसडीएम व नगर पंचायत प्रशासक पीआर चौहान और अधिशासी अधिकारी कुलदीप नैथानी ने टीम के साथ बाजार का निरीक्षण कर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। कहा सरकार ने एक अगस्त से पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जिसको देखते हुए अब दुकानदार एवं ग्राहक से पॉलिथीन पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इस दौरान 12 दुकानदारों का चालान कर 15 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने चमियाला रोड स्थित नगर पंचायत के सुलभ शौचालय के ऊपर जिला पंचायत द्वारा भवन निर्माण किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। मौके से डेढ़ कुंतल सरिया कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान सुरेंद्र नेगी, लक्ष्मण रावत, सुनील बडोनी, आशीष शाह मौजूद थे। ब्यूरो