फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चमियाला-कांगड़ा मोटर मार्ग एक माह से बंद-compat

चमियाला-कांगड़ा मोटर मार्ग एक माह से बंद-compat

Fri, 03 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चमियाला-कांगड़ा मोटर मार्ग एक माह से बंद-compat

विज्ञापन
घनसाली/लंबगांव। भिलंगना ब्लॉक में चमियाला-कांगड़ा मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है, जिससे इस मार्ग से जुड़े चार गांवों के लोगों को 10 से 12 किमी पैदल नापना पड़ रहा है। 22 जुलाई को एक महिला के बीमार होने पर ग्रामीणों ने महिला को डंडियों के सहारे चमियाला अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र में निस्वाली-भाटगांव और घुत्तू-रीह मोटर मार्ग भी तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीण घुत्तु पहुंचने के लिए सात किमी पैदल चल रहे हैं। जगदीगाड-कठुड़ मोटर मार्ग भी तीन दिनों से बंद पड़ा है। इस गांव के लोगों को दो किमी पैदल चलना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से गांव तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।
उधर, नैनबाग क्षेत्र की इडवालस्यूं पट्टी में भद्री नदी पर बना वैकल्पिक पैदल पुल एक सप्ताह पहले टूट गया था, जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीणों को नदी पार कर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। थत्यूड़-ककडू बाईपास मोटर मार्ग पांच दिनों से बंद हैं। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में रजाखेत-सुनहरीगाड मोटर मार्ग भी एक हफ्ते से अधिक समय से बंद पड़ा है, उसके भी इस माह के अंत तक खुलने के आसार हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीणों को पीपलडाली होकर घनसाली पहुंचना पड़ रहा है। इन दिनों घनसाली में हनुमान मंदिर के पास भिलंगना नदी पर बना पुल मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया है, जिससे लोगों को तीन-चार किमी पैदल चलकर घनसाली बाजार पहुंचना पड़ रहा है। लोनिवि के एसई एनपी सिंह का कहना है कि सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर एक-दो दिन में सड़क खोल दी जा रही है।
विज्ञापन

भूस्खलन से 15 मोटर मार्ग बंद
पौड़ी। जिले में भूस्खलन से 15 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। निर्माण खंड पौड़ी के तहत चौबट्टाखाल-गवाणी-पोखड़ा, सापला बैंड, पाली, कोट-चैड़, सिमतोली संपर्क मार्ग, सेड़ियाखाल-लखोली-उबोट बेड़ा का बगड़ मोटर मार्ग बंद हो गया। श्रीनगर में डोभश्रीकोट, कोटद्वार में रिंगालपानी-जसपुर-ग्वील-गढ़कोट, नौगांव-बुकंडीतुनखाल-बडोली, ऐता-चरेख, सतपुली में कुंजखाले-कोटा, पाटीसैंण-तजवाड़ व कल्जीखाल-साकनीबड़ी मोटर मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैली-मरगांव-तैला सड़क बंद

तिलवाड़ा। जैली-मरगांव-तैला मोटर मार्ग जगह-जगह पर बाधित हो गया है। मार्ग पर पुस्ता टूटने से वाड गांव का रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। समस्या के चलते शुक्रवार को गांव के बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। ग्राम प्रधान ने लोनिवि से जल्द मार्ग सुधार और रास्ता निर्माण की मांग की है।

बृहस्पतिवार रात्रि को हुई तेज बारिश के कारण जैली-तैला मार्ग वाड गांव के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया। मलबे से गांव का पैदल मार्ग भी बुरी तरह से टूट गया है, जिस पर आवाजाही करना संभव नहीं है। यहां दोनों तरफ मलबे के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों का प्राकृतिक स्रोत से संचालित पेयजल लाइन भी टूट गई है। ग्राम प्रधान शिवदेयी देवी ने बताया कि लोनिवि को अवरुद्ध मार्ग व टूटे रास्ते की सूचना दे दी गई है। वहीं, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह पंवार, रमेश कुकरेती आदि ग्रामीणों का कहना है, कि मार्ग टूटने से रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी अब अतिरिक्त रास्ता नापना पड़ रहा है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि जल्द मार्ग को यातायात के लिए ठीक कर दिया जाएगा। जेई को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed