{"_id":"5b633b054f1c1ba43e8b4d56","slug":"153322982218compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा बहाली की मांग को लेकर अनशन पर डटे रहे कर्मी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा बहाली की मांग को लेकर अनशन पर डटे रहे कर्मी-compat
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के तृतीय चरण के पीएसपी (पंप स्टोरेज प्लांट) का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से हटाए गए कर्मी सेवा बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे। अनशनकारी विजय हटवाल और अतर सिंह रावत ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। कर्मियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन उनके साथ अन्याय कर रहा है।
अनशन स्थल खांडखाला में बृहस्पतिवार को आंदोलनरत कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और टीएचडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बिना नोटिस दिए उन्हें गैर कानूनी तरीके से हटाया गया। अभी तक पीएसपी का निर्माण कार्य 50 फीसदी ही पूरा हुआ है। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, मनोज पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, अर्जुन सिंह, विजय सिंह भी उपस्थित थे। दूसरी ओर सत्यमेव जयते छात्र संगठन ने भी एचसीसी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में संगठन के संयोजक मोहन सिंह रावत, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, आकाश कृषाली, राकेश राणा, सत्येंद्र नेगी, राजेंद्र कुमांई, बलवंत रावत, हितेश चौहान, प्रदीप रावत, राहुल रावत किरन नेगी, मंजीत बंगारी, हिमांशु सजवाण आदि शामिल थे।