{"_id":"5b6339184f1c1bc6508b83cf","slug":"15332293275compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार रही जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक-compat
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में उरेडा और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) आनंद सिंह की ओर से अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही सदस्यों का गुस्सा शांत हुआ।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में लोनिवि, पीएमजीएसवाई और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन निराला और प्रधान दिनेश रावत ने पिछले छह माह से समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान न किए जाने पर रोष जताया। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पेंशन सभी के बैंक खाते में डाल दी गई है। जिन लोगों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, वे कार्यालय में आधार कार्ड नंबर उपलब्ध करा दें।
प्रधान राकेश पंवार ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन थत्यूड़-दिगोन-मूंगलोडी मोटर मार्ग निर्माण से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधान श्याम सिंह का कहना था कि थत्यूड़-अग्यारना मोटर मार्ग का मलबा सड़क किनारे डंप होने से सड़क कारण संकरी हो गई है। हरिभजन पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में रिक्त चल रहे डाक्टरों के पदों पर नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन ठप पड़ी है, जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, सदस्य अखिलेश उनियाल, अमरेंद्र बिष्ट, सुभाष पंवार, सोबत रावत, चंद्रवीर पुंडीर, मनवीर नेगी, सुरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।