फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चुनाव फतह करने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

चुनाव फतह करने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

Wed, 01 Aug 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
चुनाव फतह करने को बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता
नई टिहरी। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को निकाय, पंचायत और 2019 के लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्य समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने 16 माह के कार्यकाल में प्रदेश के हर वर्ग महिला, नौजवान, शिक्षक, किसान, कर्मचारी, उद्यमी, व्यापारी, श्रमिक, अनुसूचित जाती, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य किए हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की रेल, डबल इंजन के साथ तेजी से चल रही है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को प्रयासरत है। पर्यटन विकास के लिए 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन तैयार कर रही है। केंद्र सरकार ने रोड कनेक्टिविटी के लिए 30 हजार करोड़ की स्वीकृति दी है। रेल कनेक्टिविटी के लिए 50 हजार करोड़ की स्वीकृति गतिमान है। कृषि योजना के लिए 26 सौ करोड़ और ऑर्गेनिक स्टेट बनाने को 15 सौ करोड़ की योजना बनाई जा रही है। टिहरी के विकास को 2000 करोड़ और जिले में पेयजल योजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, प्रभारी कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, विधायक विजय सिंह पंवार, धन सिंह नेगी, सुषमा उनियाल, प्रमुख बेबी असवाल, बबीता शाह, विनोद रतूड़ी, रघुवीर पंवार, रागिनी भट्ट, अनीता कंडियाल, अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, नरेंद्र कुंवर, मनोज नकोटी, सुंदर सिंह रावत, गीता रावत, परमवीर पंवार, आनंद बिष्ट, नरेश नेगी, उदय रावत, अबरार अहमद, अजयपाल नेगी, रतन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed