फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बढ़ाए आजीविका

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बढ़ाए आजीविका

Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बढ़ाए आजीविका
नई टिहरी। दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ओर से आयोजित कार्यशाला में योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई, जिसमें स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने पर जोर दिया गया। समूह की नियमित बैठक, नियमित बचत, लेनदेन, ऋण वसूली, लेखा-जोखा को व्यवस्थित रखने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

बुधवार को बहुद्देश्य सभागार में आयोजित कार्यशाला का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी गांवस्तर पर योजना की जानकारी हर जरूरतमंद को देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। राज्य आजीविका परियोजना के विशेषज्ञ अजय पुरोहित, अजय खंडवाल ने बताया कि समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, संचालन की विधियां बताई। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना अधिकारी भरत भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह, बीडीओ मान सिंह राणा, विम्मी जोशी, डीएस सकलानी, बिजेंद्र रिगोड़ी, केएस पंवार, बिजेंद्र लाल, सीएस असवाल, आरएम नयाल, बीपी डबराल, गिरीश रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed