{"_id":"5b5df6f94f1c1be94b8b7645","slug":"153288472315-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को पीपीपी मोड़ पर देने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को पीपीपी मोड़ पर देने का विरोध शुरू
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। सत्यमेव जयते संगठन ने जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड पर देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने जिन अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दिया है। उनके परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने के बजाय और बिगड़ी है।
रविवार बौराड़ी में सत्यमेव जयते संगठन के संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने के फैसले का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने पहाड़ के जिन अस्पतालों को भी पीपीपी मोड पर दिए हैं, वह फर्म कुछ समय बाद ही छोड़कर भाग गए। उनके परिणाम बेहतर नहीं रहने से जनता को परेशानियां उठानी पड़ी। कहा कि सरकार ने टिहरी के साथ भेदभाव करते हुए अस्पताल में तैनात सर्जन को जनवरी माह में ऋषिकेश अस्पताल में अटैचमेंट कर दिया, जबकि कई डाक्टर लंबे समय से गायब है। इस मौके पर हितेश चौहान, प्रकाश राणा, गौरव रावत, प्रदीप रावत, किरन नेगी, दौलत रावत, नरेश, मोहम्मद शहदाब, अनस अहमद, रजनी सजवाण, सविता बेलवाल, हिमांशी नेगी, मीनाक्षी चंद, निकिता गुनसोला आदि मौजूद थे।