{"_id":"5b58aff74f1c1b27618b6d42","slug":"153253886616-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर सी ब्लाक में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में शिशुओं के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य कमलेश्वर बडोनी ने विद्यालयों की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चरित्र और विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष मुन्नाराम रतूड़ी ने शैक्षिक माहौल बनाने में अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके परअभिभावक बालेश भारती, शीशपाल चौहान, मधुबाला अंथवाल, अल्पा देवी, सीमा, भगत सिंह भंडारी, विनोद गोदियाल, गुरू प्रसाद, जयदेव जोशी, रचना पंवार, प्रिंयका पुंडीर, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।