{"_id":"5b4e25d04f1c1b4d748b54ec","slug":"15318481415-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के कॉलेज निवासी छात्रा मनीषा जड़धारी की आत्महत्या पुलिस के लिए रहस्य बनकर रह गई। तीन दिन बाद भी पुलिस छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने की बात कह रही है।
नगर क्षेत्र के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली मनीषा जड़धारी (14) ने 16 जुलाई को अपने कमरे में पंखे की कुंडी पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से बरामद हुए सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा था किसी ने उसे गंदे शब्द कहे हैं। मौत का राज मोबाइल में है। बीते दिन मृतका के पिता सुमन जड़धारी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पिता ने आशंका जताई है कि कोई उनकी बेटी को डराता-धमकाता था, जिससे मनीषा को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस मनीषा की आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। मोबाइल कॉल की डिटेल देखी जा रही है।