फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सख्ती के बाद तय समय पर पहुंचे अधिकारी

सख्ती के बाद तय समय पर पहुंचे अधिकारी

Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सख्ती के बाद तय समय पर पहुंचे अधिकारी
नई टिहरी। जनता दरबार में देर से पहुंचने वाले अधिकारियों पर सख्ती बरतने के बाद इस सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विभागीय अधिकारी तय समय पर पहुंचे। दरबार में 34 शिकायतें दर्ज कराई गई। समस्याएं सुनते हुए सीडीओ अशीष भटगाई ने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हर सोमवार को जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं रखते हैं, लेकिन दरबार में कई अधिकारी तय समय पर नहीं पहुंच रहे थे। इससे नाराज डीएम सोनिका ने पिछले सोमवार को कई अधिकारियों को जनता दरबार से बाहर कर दिया था। इसका असर यह रहा कि, सोमवा को आयोजित जनता दरबार में सभी अधिकारी समय पर पहुंच गए। सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता में आयेाजित जनता दरबार में जन विकास संगठन के दिनेश उनियाल ने फकोट और चाका में बहुद्देशीय शिविर लगाने, गजा में पौध उपलब्ध कराने की मांग की है। भिन्नू के ओमप्रकाश और गुल्डी के विजय सिंह ने एनएच में अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर भुगतान कराने की मांग की। संदीप महर ने श्रीदेव सुमन विवि में संचालित आदर्श विद्यालय को शिफ्ट करने, सल्डोगी के धनवीर भंडारी ने स्कूल में प्रधानाध्यापक भेजने, चौपडिय़ाल गांव में मोहन लाल ने चंबा-मसूरी फलपट्टी में आवंटित भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग की है। नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डियूंडी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed