{"_id":"5b4cd6234f1c1b3c748b537d","slug":"15317622087-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रहरियों को दिया प्रशिक्षण
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना लंबगांव में आपदा प्रबंधन एवं एसडीआरएफ की टीम ने ग्राम प्रहरियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी दी। उन्हें आपदा से बचाव का प्रशिक्षण भी दिया गया।
टीम ने प्रहरियों को बारिश, भूस्खलन, बादल फटने, आग की घटना, वाहन दुर्घटनाओं से लेकर अन्य तरह की दैवी आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों को राहत एवं बचाव की जानकारी देने से फंसे लोगों की जान बचाई जा सकती है। एसडीआरएफ की टीम ने 25 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के लिए गड्ढे भी बनाए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह, अंशुल अग्रवाल, भंवर सिंह, सुरेश कुगशाल, पूरण सिंह, धनपाल कंडियाल, सूरत सिंह व सुमन सिंह समेत 53 ग्राम प्रहरी मौजूद थे।