फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   धड़ों में बंटी कांग्रेस में एका कराएंगे यूथ

धड़ों में बंटी कांग्रेस में एका कराएंगे यूथ

Mon, 16 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
धड़ों में बंटी कांग्रेस में एका कराएंगे यूथ
नई टिहरी। यूथ कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में बंटी कांग्रेस को एक करने का प्रयास करेगी। इससे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस को चुनाव में मजबूती मिलेगी। यह बात यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुणोदय सिंह नेगी कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर छात्र संघ चुनाव से लेकर निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुणोदय सिंह नेगी ने कहा कि युवा वर्ग ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे बखूबी निभाते हुए संगठन में युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंतरिक संगठन के चुनाव के दौरान उन्हें गैर कांग्रेसी बताया गया, लेकिन वह तीन पीढ़ियों से कांग्रेसी हैं। आपसी मतभेद भुलाकर अब संगठन के लिए काम करेंगे और छात्र संघ चुनाव में मजबूती से जीत दर्ज की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि यूथ कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। किसी भी चुनाव में युवा वर्ग ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष अपने दादा सांसद रहे स्व. त्रेपन सिंह नेगी के पद चिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल और प्रदेश सचिव गंभीर सिंह जयाड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शकुंतला नेगी, नवीन सेमवाल, आशीष रणाकोटी और विपिन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed