फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर दौड़ रहे भारी वाहन

क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर दौड़ रहे भारी वाहन

Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर दौड़ रहे भारी वाहन
घनसाली (टिहरी)। चारधाम यात्रा मार्ग पर भिलंगना नदी पर हनुमान मंदिर के पास जर्जर बने पुल के ऊपर भारी वाहन लगातार दौड़ रहे हैं, जो आए दिन दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। लोनिवि को बजट मिलने के बाद भी पुल के मरम्मत नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में रोष है। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए जल्द पुल की मरम्मत शुरू कर वाहनों की आवाजाही रुकने को सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

घनसाली में भिलंगना नदी के ऊपर हनुमान मदिर के पास गंगोत्री-केदारनाथ मोटर मार्ग पर वर्षों पहले बने 45 मीटर स्पान का पुल क्षतिग्रस्त बना हुआ है। लोनिवि ने जर्जर पुल के बगल में नया पुल बनाने के लिए शासन को दो करोड़ 50 लाख का आगणन भेजा है। साथ ही नए पुल निर्माण न होने तक जर्जर पुल की मरम्मत के लिए 73 लाख का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने भी पुल मरम्मत को 40 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं, लेकिन लोनिवि पुल मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र डंगवाल, भरत सिंह, समन सिंह, सरस्वती देवी, भावना देवी ने जल्द पुल की मरम्मत करने और बड़े वाहनों को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग की। सहायक अभियंता कपिल कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत को शासन से 40 लाख मिल गए हैं। जल्द ही पुल मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को प्रशासन को पत्र भेजा गया है, उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। एसडीएम पीआर चौहान का कहना है कि हनुमान मंदिर पुल की स्थिति खस्ताहाल बनी है, जिसकी मरम्मत शीघ्र करवाई जाएगी। पुल के ऊपर वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed