{"_id":"5b4b80dc4f1c1b6f548b4942","slug":"15316748411-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बर्बादी रोकने को कुछ दिन करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बर्बादी रोकने को कुछ दिन करना होगा इंतजार
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए अब जल संस्थान क्षतिग्रस्त टंकियों की मरम्मत कराएगा। पूल्ड हाउस कालोनियों (किराए पर दिए गए सरकारी भवन ) की टूटी टंकियों की मरम्मत की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड ने जल संस्थान को सौंप दी है।
मास्टर प्लान के तहत बसाई गई नई टिहरी के सरकारी आवासीय कालोनियों की छतों पर लगी टंकियां अब जवाब देेने लगी है। मरम्मत के अभाव में अधिकांश घरों के ऊपर लगाई गई टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस कारण पानी ओवर फ्लो हो रहा है। दिन भर टंकियों से पानी का रिसाव होता रहता है और पानी सीधे अंदर कमरों में घुस रहा है। जल संस्थान पंपिंग योजना से 75 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च कर नई टिहरी पानी पहुंचता है, लेकिन टंकियां क्षतिग्रस्त होने से पानी की बर्बादी नहीं रुक पा रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से टंकियों की मरम्मत की मांग करते आ रहे थे, लेकिन पूल्ड हाउस कालोनियों की जिम्मेदारी संभालने वाला लोनिवि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा था, लेकिन अब क्षतिग्रस्त और टूटी टंकियों की मरम्मत का जिम्मा जल संस्थान उठाया है। लोनिवि के ईई केएस नेगी ने बताया कि अब जल संस्थान ही टंकियों की मरम्मत करेगा। विभाग की ओर से जल संस्थान को इस मद में बजट दे दिया गया है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि लोनिवि से बजट मिल गया है। जल्द ही टंकियों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।