फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रिजल्ट घोषित न होने पर छात्र नाराज

रिजल्ट घोषित न होने पर छात्र नाराज

Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट घोषित न होने पर छात्र नाराज

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों ने गढ़वाल विवि द्वारा बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों ने विवि प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा संपन्न हुए दो माह का समय बीत चुका है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एसआरटी परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित नहीं हो पाया है। निदेशक प्रो. रमोला ने छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, धीरज कौशल व रविंद्र रावत आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed