फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेवा बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सेवा बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सेवा बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से हटाए गए कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को बीपुरम टीएचडीसी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के हटाए जाने पर उन्होंने टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा का घेराव भी किया। निदेशक मिश्रा ने शनिवार को जिला प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता करने का आश्वासन दिया।

टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिछले दिनों लगभग 200 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी थी। कंपनी प्रबंधन ने परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा होने का हवाला देते हुए कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सेवा बहाली की मांग को लेकर हटाए गए कर्मचारी एक सप्ताह से आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को उन्होंने बीपुरम में प्रदर्शन किया। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक का घेराव करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। आंदोलनरत कर्मियों ने कहा कि वे पिछले तीन-चार सालों से कंपनी में सेवाएं देते आ रहे हैं। अब उन्हें बाहर कर दिया गया है, जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अधिशासी निदेशक ने कहा कि शनिवार को जिला प्रशासन की मध्यस्थता में बैठक होगी। इसमें हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और हटाए गए कर्मी अपना-अपना पक्ष रखेंगे। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, आकाश कृषाली, दर्शनी रावत, सीमा कृषाली, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, सुनील राणा, अरविंद रतूड़ी, किशोरी लाल, पुष्कर सिंह, कृपाल सिंह, रणवीर सिंह व हंसलाल असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed