फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऊर्जा निगम के एसडीओ और जेई को सदन ने किया बाहर

ऊर्जा निगम के एसडीओ और जेई को सदन ने किया बाहर

Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ और जेई को सदन ने किया बाहर

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। सदस्यों के सवालों का संतोषजनक जवाब न देेने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ और जेई को सदन से बाहर किया गया।
ब्लॉक प्रमुख रेशमा बगियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपाल सिंह पंवार ने कहा कि कंडियालगांव-रैका मोटर मार्ग पर हर दो कदम पर गड्ढे बने हुए हैं। शिकायत दर्ज होने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जोत सिंह बिष्ट ने स्यांसू-भैंगा झूल पुल पर चोरी छिपे बड़े वाहनों का संचालन होने पर रोष जताया। इस पर लोनिवि के अधिकारियों ने पुल पर 24 घंटे निगरानी रखने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने ओएफसी लाइन बिछाने के लिए खोदी गई लंबगांव-प्रतापनगर मोटर मार्ग पर मिट्टी का भरान न करने पर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रधान राजवीर कंडियाल ने वर्ष 2016-17 में क्षेत्र की बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया। जिपं सदस्य उदय रावत ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में तैनात डाक्टर के उपस्थित न रहने पर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने स्थायी डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की। प्रधान जयेंद्र सेमवाल ने चौंड अस्पताल में महिला नर्स तैनात करने की मांग की। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर राणा ने प्रतापनगर पंपिंग योजना से लंबगांव बाजार को भी पानी की आपूर्ति करने की मांग की। बैठक में स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर शीघ्र तैनाती करने की मांग की गई। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह, एसडीएम मुक्ता मिश्रा व बीडीओ कीर्ति सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed