फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में टीएचडीसी का अहम योगदान

देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में टीएचडीसी का अहम योगदान

Thu, 12 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में टीएचडीसी का अहम योगदान
नई टिहरी। कोटेश्वर बांध परियोजना के परिसर में टीएचडीसी इंडिया का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने टीएचडीसी का ध्वज फहराकर सलामी ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के सहयोग से परियोजना ने तय लक्ष्य के सापेक्ष उत्कृष्ट श्रेणी प्राप्त की है। परियोजना अपने लक्ष्य से आगे बढ़कर बिजली उत्पादन कर देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

परियोजना महाप्रबंधक ने कहा कि वर्ष 2017-18 में टिहरी कांपलेक्स ने 4,301 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया, जिसमें कोटेश्वर परियोजना का 1,220 मिलियन यूनिट उत्पादन का योगदान रहा। 2018-19 में बृहस्पतिवार तक 267 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर परियोजना अपने सामाजिक दायित्व को भी बखूबी निभा रहा है। इस दौरान ओमकारानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल कोटेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूनम अग्रवाल और विनीता सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, डीके त्यागी, संदीप भटनागर, एसके चौहान, एसपी सिंह, सहायक कमांडेड जेपी गोस्वामी, आरएस नेगी, सुनील बडोनी, हिमांशु असवाल, डीपी त्यागी, एसएस राणा, आरडी ममगाईं, गिरीश उनियाल, केएस मेहता और पदम चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed