{"_id":"5b477e4d4f1c1b07278b6223","slug":"15314120433-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा मुक्त हाईवे न बनाने पर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा मुक्त हाईवे न बनाने पर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर परियोजना कार्यों की डीएम ने समीक्षा बैठक ली। डीएम सोनिका ने एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह में ऋषिकेश-गंगोत्री, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे को गड्ढा मुक्त बनाने को कहा। डीएम ने कहा सड़क मार्ग पर बने गड्ढों से यदि कोई दुर्घटना हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान वाहनों को न रोका जाए। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान अवश्य रखें।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण कई स्थानों से हैंडपंप और पेयजल लाइनें हटा दी गई हैं। ऐसे में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एनएच के अधिकारी टैंकर से विभिन्न स्थानों पर यात्रियों को पानी वितरण करें। ऊर्जा निगम के ईई को एनएच के निर्माण स्थलों से बिजली के पोल तुरंत हटाने को कहा। उन्होंने प्रतिकर भुगतान करने के बाद सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, पीएस चौहान, नूपूर वर्मा, मुक्ता मिश्रा, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।