{"_id":"5b44e1f64f1c1b55238b5811","slug":"15312409484-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप-टैक्सी चालकों पर अधिक किराया वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप-टैक्सी चालकों पर अधिक किराया वसूलने का आरोप
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्रामीण सड़क मार्गों पर जीप- टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। डीएम और एआरटीओ को ज्ञापन भेजकर जीप-टैक्सियों का किराया निर्धारित करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
डीएम को प्रेषित ज्ञापन में पालीगाड़ क्षेत्र के लोगों ने कहा कि थत्यूड़ बाजार से तेबा, बंगशील, ओतड़, बुडकोट और मोलधार गांव के संपर्क मार्गों पर जीप-टैक्सियां संचालित होती है। थत्यूड़ से तेबा और बंगशील की दूरी 10 किमी है। पहले किराया 20 रुपये निर्धारित था। पिछले एक सप्ताह से जीप-टैक्सी संचालक 30 रुपये किराया वसूल रहे हैं। थत्यूड़ से मोलधार गांव की दूरी 15 किमी है। इस मार्ग पर जीप-टैक्सी चालक 40 रुपये किराया ले रहे हैं। अधिक किराया लेने पर विवाद हो रहा है। कई बार जीप-टैक्सी चालक संचालन बंद कर रहे हैं, जिससे दिक्कत हो रही है। ज्ञापन पर ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह पंवार, अरूण गौड़, बचन सिंह, लाखी सिंह परमार, राजेंद्र प्रसाद व सत्ये सिंह रावत के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो