{"_id":"5b44e0f34f1c1b10278b58dd","slug":"15312406904-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति द्वार पर नहीं लगाई शहीद की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति द्वार पर नहीं लगाई शहीद की फोटो
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर के निकट बादशाहीथौल चौक में नवनिर्मित स्मृति द्वार को लेकर जय हो छात्र संगठन ने कई सवाल उठाए हैं। छात्र संगठन ने स्मृति द्वार पर शहीद की फोटो नहीं लगाए जाने पर कड़ा रोष जताते हुए टिहरी विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
एसआरटी परिसर से 100 मीटर दूरी पर बादशाहीथौल मेन चौक में हाल ही में शौर्य चक्र विजेता शहीद रणवीर सिंह बिष्ट का स्मृति द्वार बनाया गया है, लेकिन द्वार पर शहीद का ही फोटो नहीं लगाया गया है। इससे नाराज छात्रों ने टिहरी विधायक धन सिंह नेगी का पुतला फूंककर रोष जताया है। छात्र संघ अध्यक्ष अलंकार सुमन ने कहा कि स्मृति द्वार पर शहीद की फोटो लगाने के बजाए एसआरटी परिसर से निष्कासित छात्र संघ अध्यक्ष की फोटो लगाकर छात्र संघ अध्यक्ष लिखा जाना न्याय संगत नहीं है। पुतला फूंकने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, शंकर रावत, अर्जुन, अंकित, अमन आदि शामिल थे। ब्यूरो