{"_id":"5b4246604f1c1bc3248b51cb","slug":"1531070046470-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 70 युवक-युवतियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 70 युवक-युवतियों का हुआ चयन
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल के दिशा-निर्देश पर भर्ती प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया के तहत राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार में भर्ती कैंप लगाया गया, जिसमें 47 युवाओं और 23 युवतियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को फाउंडेशन तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना, अर्द्ध सैनिक बलों के लिए तैयार करेगा।
रविवार को जीआईसी जाखणीधार में आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 276 युवाओं और 124 युवतियों ने पंजीकरण करवाया। इस दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक और चिकित्सा जांच कर मूल, स्थायी निवास, शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद 47 युवा व 23 युवतियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण कर्नल अजय कोठियाल अपने खर्च पर देंगे। इस मौके पर जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, यूथ फाउंडेशन की टीम से कैप्टन धाम सिंह, कैप्टन रमेश कैंतुरा, सूबेदार दिग्विजय सिंह आदि मौजूद थे। 12 जुलाई को घनसाली ब्लॉक के बूढ़ाकेदार और 16 जुलाई को प्रतापनगर ब्लाक के लंबगांव में युवाओं के चयन हेतु शारीरिक व चिकित्सा जांच शिविर लगाए जाएंगे।