{"_id":"5b3e4d354f1c1bc6248b4a80","slug":"153080965220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहा ऋषिकेश-चंबा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहा ऋषिकेश-चंबा मार्ग
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग आलवेदर रोड निर्माण का मलबा आने के कारण दो घंटे बंद रहा। मार्ग बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री एवं स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह सात से नौ बजे तक ऋषिकेश-चंबा हाईवे बेमर के पास बंद हो गया था। मार्ग पर चले रहे आलवेदर रोड निर्माण का मलबा बड़ी मात्रा में सड़क पर आ गया, जिससे यातायात बाधित रहा। दो घंटे मार्ग बंद रहने से आवागमन कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे जाम लग गया। आलवेदर रोड का निर्माण कर रही कंपनियाें की जेसीबी ने मलबा हटाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।