फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   हाईवे पर सक्रिय नए डेंजर जोन बढ़ा रहे मुसीबत

हाईवे पर सक्रिय नए डेंजर जोन बढ़ा रहे मुसीबत

Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर सक्रिय नए डेंजर जोन बढ़ा रहे मुसीबत
चंबा (टिहरी)। लगातार हो रही बारिश ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा और नरेंद्रनगर के बीच बेमुंडा, फकोट, ताछला, खाड़ी और बगड़धार में नए डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। ऑल वेदर रोड की कटिंग के खतरों को भांपते हुए समय पर हाईवे पर संवेदनशील स्थानों में सुरक्षा दीवार लगाने के कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड कटिंग के बाद अब हाईवे पर उपली खाड़ी, खाड़ी, फकोट, बेमुंडा, ताछला, आगराखाल, बगड़धार में नए डेंजर जोन में पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण सक्रिय हो गए हैं। इसकी वजह से पिछले कई दिन से हाईवे रोजाना घंटों बाधित भी हो रहा है। पिछले दिनों रोड कटिंग के बाद सुरक्षा दीवार लगाने के मामले में कार्यदायी संस्था दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। समय रहते ही सुरक्षा दीवार कार्य को युद्धस्तर पर किया जाता, तो शायद बरसात में जगह-जगह भूस्खलन की समस्या में कमी आ सकती थी। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी का कहना है कि बरसात को देखते हुए सुरक्षा दीवार लगाने के कार्य को तेजी से किया जाना चाहिए था। अब प्रशासन को राजमार्ग पर जोखिम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर आवाजाही सुचारु रखने पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


मौसम साफ होते ही एनएच को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा दीवार लगाने के कार्य को तेजी से करने को कहा गया है। भूस्खलन के कारण पहाड़ी से सड़क पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। हाईवे अधिक देर तक बंद न रहे इसी को ध्यान में रखते हुए नौ अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी हर समय तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed