फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एचसीसी से निकाले गए कर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

एचसीसी से निकाले गए कर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एचसीसी से निकाले गए कर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। टीएचडीसी की द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी से निकाले गए 215 कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बांध निर्माण के लिए खेत-खलियान को डूबो दिया, लेकिन अब कंपनी बांध प्रभावितों का ही रोजगार छीन रहा है।
विज्ञापन

निकाले गए कर्मियों के संगठन टिहरी बांध विकास संघर्ष समिति ने कहा कि लंबे समय से कर्मी पीएसपी के निर्माण में लगे थे, लेकिन एचसीसी ने बिना पूर्व सूचना के ही कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जबकि पीएसपी का निर्माण अभी तक 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया। समिति के महासचिव मनोज पंवार, सुखमोहन सिंह, प्रवीन सेमल्टी, विजय सिंह, दलीप पंवार, अतर सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बताया कि हटाए गए 215 कर्मियों में से 202 बांध प्रभावित हैं। प्रभावितों ने डैम निर्माण के लिए अपने पुश्तैनी जमीन, मकान समेत से लेकर आवागमन की रास्तों को भी झील में डूबा दिया। बावजूद कंपनी प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना कर उनका रोजगार छीन रहा है। कहा कि नौकरी से निकाले जाने के कारण उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से सेवा बहाली की मांग करते हुए जल्द नौकरी में न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed