{"_id":"5b350fda4f1c1b5d748b74f2","slug":"15302041238-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय वृद्वि की मांग को लेकर दाईयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय वृद्वि की मांग को लेकर दाईयों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। मानदेय वृद्धि करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अंशकालिक दाई संगठन ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
अंशकालिक दाई संगठन से जुड़ी कार्यकत्री बृहस्पतिवार को सुमन पार्क में एकत्र हुईं। नगर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए वे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से सेवाएं दे रहीं हैं, लेकिन उन्हें प्रति माह 400 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने दाइयों को प्रति माह न्यूनतम मानदेय पांच हजार देने, अंशकालिक दाइयों के लिए सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान करने, मानदेय प्रतिमाह देने, त्योहार के समय बोनस देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में गीता नेगी, पवनी देवी, रश्मि नेगी, मुलमा देवी, पानपती देवी, रीता नेगी, बिलो देवी, शांति देवी, कविता, मक्खी देवी, भगवान सिंह राणा आदि शामिल रहे।