फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मृतक भरतराम की पत्नी को मिलेगी दो लाख बीमा की धनराशि

मृतक भरतराम की पत्नी को मिलेगी दो लाख बीमा की धनराशि

Thu, 28 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक भरतराम की पत्नी को मिलेगी दो लाख बीमा की धनराशि

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन बीमा योजना की दो लाख की धनराशि शिकायतकर्ता रोशनी देवी को देने के आदेश किए हैं। साथ ही एक माह में धनराशि न देने पर शिकायत प्रस्तुत करने की तिथि से बैंक की वर्तमान प्रचलित दर का ब्याज सहित भुगतान करने को भी कहा है।

नरेंद्रनगर के चमोलगांव निवासी रोशनी देवी ने 21 नवंबर 2017 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में शिकायत की थी कि उनके पति भरतराम ने पीएनबी नरेंद्रनगर स्थित अपने खाते के माध्यम से बीमा कंपनी ओरियंटल इंश्योरेंश कंपनी में वर्ष 20015 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 12 रुपये प्रतिवर्ष जमाकर दुर्घटना बीमा शुरू किया था, जिसके तहत आकस्मिक दुर्घटना में मौत पर होने पर दो लाख की धनराशि दिए जाने का प्राविधान है। वर्ष 2016 में पति का निधन हो गया। रोशनी देवी ने बैंक के माध्यम से कंपनी में सुरक्षा बीमा का दावा प्रस्तुत किया, लेकिन कंपनी ने मौत को आत्महत्या करार देते हुए धनराशि देने से इनकार कर दिया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम की अध्यक्ष कुमकुम रानी और सदस्य विजयलक्ष्मी थलवाल ने रोशनी देवी की शिकायत का निस्तारण करते हुए पाया कि इंश्योरेंश कंपनी यह साबित करने में असफल रही है कि भरतराम ने आत्महत्या की है। फोरम ने ओरियंटल इंश्योरेंश कंपनी के दावे को खारिज करते हुए बीमा की दो लाख की धनराशि एक माह के अंदर देने के आदेश दिए। निर्धारित समय में बीमा की राशि न देने पर शिकायत तिथि से बैंक की प्रचलित ब्याज के साथ भुगतान करने के भी आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed