{"_id":"5b33c6074f1c1bb06e8ba11f","slug":"153011968718compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी को भाए गहत के पराठे-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी को भाए गहत के पराठे-compat
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी पांच सितारा होटल में ठहरे सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने बुधवार सुबह होटल के टेरेस से पहाड़ों के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। राष्ट्रपति को नाश्ते में उत्तराखंड की प्रमुख दाल गहत के पराठे खूब भाए। होटल के शेफ ने उन्हें गहत के गुणों के बारे में बताया। राष्ट्रपति फॉरे बुधवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ देहरादून रवाना हो गए। होटल की अतिथि पंजिका में उन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ की।
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे मंगलवार को कैंपटी पहुंचे थे। बुधवार सुबह उन्होंने कुछ देर जिम किया। उसके बाद होटल के टेरेस पर टहलते हुए जौनपुर की घाटी में पहाड़ी पर बसे गांवों को निहारते रहे। पहाड़ियों को देखकर वह खूब आनंदित दिखे। उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और जौनपुर की खूबसूरती बहुत भायी। राष्ट्रपति डैनी ने होटल परिसर के खेतों में उगाई सब्जियों के बारे में भी जानकारी ली। लंच में उन्हें सालमन फिश परोसी गई। दोपहर दो बजे होटल से विदाई लेते हुए डैनी फॉरे ने होटल की अतिथि पंजिका में उत्तराखंड की खूबसूरती की तारीफ की। राष्ट्रपति ने कहा कि संभव हुआ तो वह अपने परिवार के साथ दोबारा यहां आएंगे। जाते समय राष्ट्रपति ने होटल स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। राष्ट्रपति के सम्मान में होटल के कलाकारों ने जौनपुरी वेश-भूषा में ढोल-दमाऊं के साथ तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी। करीब ढाई बजे राष्ट्रपति का काफिला देहरादून रवाना हो गया।