फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नरेंद्रनगर में पानी की किल्लत, दर-दर भटक रहे लोग

नरेंद्रनगर में पानी की किल्लत, दर-दर भटक रहे लोग

Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में पानी की किल्लत, दर-दर भटक रहे लोग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पालिका क्षेत्र में हफ्तेभर से पानी का संकट बना हुआ है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। पानी की किल्लत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने टैंकरों से आपूर्ति करने की मांग की है। सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम और जल संस्थान के अवर अभियंता से मुलाकात कर समस्याएं बताई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बाल्मीकि बस्ती, सिविल लाइन, कुमारखेड़ा, किनवाणी में पानी का सबसे अधिक संकट बना हुआ है। पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद चमोली से मुलाकात की। अवर अभियंता चमोली ने बताया कि पानी की कमी नहीं है, लेकिन नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग पर चंद्रभागा में बने पंप हाउस में जाकर कुछ शरारती तत्व वाल्व तोड़ दे रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने खुद चार-पांच युवाओं को वाल्व तोड़ते हुए पकड़ा, लेकिन वे धमकी देकर चले गए। इस संबंध में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने पंप हाउस पर होमगार्ड तैनात करने की मांग की। एसडीम ने कहा कि जल संस्थान को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में मानवेंद्र सिह रांगड़, मनमोहन तिवारी, नरेंद्र सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी व विक्रम सिंह कैंतुरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed