फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बासर नहर क्षतिग्रस्त, धान की रोपाई करने का संकट

बासर नहर क्षतिग्रस्त, धान की रोपाई करने का संकट

Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बासर नहर क्षतिग्रस्त, धान की रोपाई करने का संकट
घनसाली (टिहरी)। बासर सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से भिलंगना ब्लॉक के एक दर्जन गांव के काश्तकारों के सामने धान की रोपाई करने का संकट खड़ा हो गया है। तीन दिन पहले पगेठी में बासर नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। खेतों तक पानी न पहुंचने के कारण काश्तकार धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के गांवों में बड़ी मात्रा में धान की पैदावार की जाती है। इस बार धान की रोपाई शुरू होते ही 25 जून को क्षेत्र में हुई बारिश से पगेठी में बासर नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। लगभग 12 मीटर से अधिक नहर क्षतिग्रस्त हो रखी है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मनमोहन डिमरी ने बताया कि नहर क्षतिग्रस्त होने से भिगुन, दल्ला, सौला, कुंडियाली, कुंडी, तिसरियाणा, चानी, खवाड़ा, भेंटी और डालगांव के काश्तकार दो दिन से धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बासर नहर मरम्मत कार्य पर सिंचाई विभाग प्रति वर्ष लाखों की धनराशि खर्च करता है। कार्य की गुणवत्ता सही न होने से हल्की बारिश से नहर क्षतिग्रस्त हो जाती है। क्षेत्र के लोगों ने नहर मरम्मत के नाम पर अब तक हुए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
बासर नहर तीन दिन पहले ही क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जेई मौके पर खुद काम करवा रहा है। दो-तीन दिन के अंतर्गत मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शरद श्रीवास्तव, ईई, सिंचाई खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed