{"_id":"5b32719e4f1c1b624d8b840b","slug":"15300325431528-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी-उतरकाशी में 28 से दो जुलाई तक बंद रहेंगे पोस्ट ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी-उतरकाशी में 28 से दो जुलाई तक बंद रहेंगे पोस्ट ऑफिस
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। पोस्ट ऑफिस में एक सप्ताह से इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है, जिससे लेने-देन नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
क्षेत्र के अधिकतर लोगों के बचत और पेंशन खाते पोस्ट ऑफिस में हैं, जिससे हर दिन कई लोग लेन-देन के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं। सुजड़गांव के पेंशनधारक गोवर्धन जोशी (80) सहित कई खाताधारकों ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में पेंशन लेने आए थे, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। पोस्ट ऑफिस के सोहन लाल ने बताया इंटरनेट सेवा ठप होने से दिक्कतें आ रही है। टिहरी डाकघर अधीक्षक जीडी आर्य ने बताया कि टिहरी और उत्तरकाशी मंडल के पोस्ट ऑफिसों का डिजिटिलाइजेशन किया जा रहा है, जिससे दोनों जिलों के पोस्ट ऑफिसों में 28 जून से दो जुलाई तक कार्य बंद रहेगा।