{"_id":"5b2935394f1c1bfa6e8b8ba9","slug":"15294272591724-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा 24 जून को तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा 24 जून को तैयारी पूरी
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2018-20 की 24 जून को 12 केंद्रों पर होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ष 3521 छात्र-छात्राएं बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। बुधवार से छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 50 प्रतिशत से कम अंक वाले 979 छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र विवि ने निरस्त कर दिए हैं। देहरादून परीक्षा केंद्र पर सर्वाधिक 1015 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध होने पर विवि प्रशासन इस बार बीएड की 3300 सीटों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, कोटद्वार, नई टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और देहरादून में विवि कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 24 जून को सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न दो से पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी।
विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ते और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जुलाई द्वितीय सप्ताह तक विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने की कोशिश करेगा। उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा और सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार बुधवार से विवि की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4500 छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, लेकिन स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 50 फीसदी से कम अंक वाले 979 छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।