{"_id":"5b2935364f1c1bf76e8b8f2d","slug":"152942725619-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखी का अस्पताल का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखी का अस्पताल का जल्द होगा कायाकल्प
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का जल्द कायाकल्प होने वाला है। सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया है। उच्चीकरण होने से अस्पताल में बेडों की संख्या चार से बढ़कर 30 हो जाएगी। साथ ही 15 डाक्टर, स्टाफ नर्स से लेकर अल्ट्रसाउंड आदि की सुविधा भी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी।
पिलखी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलंगना ब्लाक से लेकर ढुंगमंदार पट्टी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र है, लेकिन अस्पताल में केवल चार बेड से लेकर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजिस्ट जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव होने से लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण करते हुए 30 बेडों की स्वीकृति दी है। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सीएमओ को पत्र भेजकर अस्पताल के विस्तारीकरण हेतु 10 नाली भूमि उपलब्ध करवाकर इस पर होने वाले खर्च की डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। पिलखी के ग्रामीणों ने सात नाली भूमि अस्पताल के नाम कर दी है, जबकि अन्य भूमि अस्पताल के पास पहले से ही उपलब्ध है।
कोट
सीएम से विशेष अनुरोध कर पिलखी अस्पताल का उच्चीकरण करवाया गया है। जल्द ही उच्चीकरण से संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के 30 बेड बनने से आने वाले दिनों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।
पीएचसी पिलखी को सीएचसी बनाने हेतु सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके लिए भूमि से लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-डा. भागीरथी जंगपांगी सीएमओ टिहरी।