फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थो की ऑन स्पाट होगी जांच

उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थो की ऑन स्पाट होगी जांच

Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थो की ऑन स्पाट होगी जांच
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग अब आम उपभोक्ताओं के बीच जाकर बाजार से क्रय किए गए खाद्य पदार्थों की जांच करेगा। ऑन स्पॉट खाद्य पदार्थों की जांच कर उपभोक्ताओं को रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। 26 जून को टिहरी जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाइल सचल विश्लेषण शाला पहुंच रही है, जो यात्रा मार्ग के सभी बाजारों और जिले के नौ विकास खंडों में जाकर उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच करेगा।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को मोबाइल सचल विश्लेषणशाला उपलब्ध कराई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग अब तक दुकानों में सैंपल भरकर खाद्य पदार्थों की जांच करता है, लेकिन विभागीय अधिकारी अब आम उपभोक्ताओं के बीच जाकर बाजार से क्रय किए गए खाद्य पदार्थों की ऑन स्पॉट जांच करेगा। 26 जून से 15 जुलाई तक मोबाइल सचल विश्लेषणशाला जिले के सभी बाजारों और विकास खंडों का दौरा करेगा। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मोबाइल सचल विश्लेषणशाला में मशीन लगी हुई है। कोई भी उपभोक्ता अपने घरों से मोबाइल सचल विश्लेषणशाला में बाजार से क्रय किए गए दूध, तेल, मसाला, शीतल पेय पदार्थ, नमकीन, बिस्कुट आदि सभी पदार्थों की 50 रुपये देकर जांच करा सकते हैं। यदि जांच में खाद्य पदार्थ फेल पाया गया, तो विभागीय अधिकारी उपभोक्ता से जानकारी लेने के उपरांत संबधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जिला अभिहित अधिकारी जोशी ने बताया कि पिछले माह जिले में 49 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। प्रयोगशाला जांच में दूध के दो सैंपल फेल होने की रिपोर्ट आई है। दोनों व्यापारियों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed