फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तय समय से करें शिकायतों का निस्तारण

तय समय से करें शिकायतों का निस्तारण

Mon, 18 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तय समय से करें शिकायतों का निस्तारण
नई टिहरी। डीएम की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 10 शिकायतें दर्ज हुई। उन्होंने अधिकारियों को तय समय पर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में प्रतापनगर मांजफ के आनंद दुमोगा के बीपीएल कार्ड निर्गत करने, मुनिकीरेती के जगदीश कुलियाल ने आस्था पथ पर सीसीटीवी लगवाने, मोलधार की रमा रतूड़ी के निजी और राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, बांसकाटल के जोत सिंह कैंतुरा ने स्वैप के तहत जल निगम के कार्यों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, कंडीसौड़ के ललित मोहन के एनएच में अधिग्रहण के दौरान सर्वे में खेत का गलत नंबर को सही करने, हाड़ीसैरा के ग्रामीणों ने एनएच का मलबा आने, कैंछु की सीता देवी के एनएच प्रतिकर की मांग, व्यापार मंडल बौराड़ी के अध्यक्ष अमरीश पाल ने गणेश चौक के आसपास बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, इई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान सतीश नौटियाल, गौरव थपलियाल, जीएम उद्योग महेश प्रकाश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed