फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Sat, 16 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत
लंबगांव/कोटद्वार। लंबगांव से भरपूर गांव जा रही एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। उधर, कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को सतपुली में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को टाटा सूमो लंबगांव से भरपूर जा रही थी। लंबगांव से पांच किमी आगे स्यालगी गांव के समीप शाम 6.40 बजे के वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में भरपूर गांव निवासी जगदंबा दास (55) पुत्र शंभू दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गांव के वाहन चालक दिनेश सिंह कुमाईं (38) पुत्र जयराम सिंह कुमाईं घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव ले जा रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान के मुताबिक शनिवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे पौड़ी से कोटद्वार जा रही बस सतपुली मल्ली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई। दुर्घटना में स्नेहा (10) पुत्री मनोज कुमार निवासी विजयनगर बाईपास गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से निकालकर सतपुली के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को कोटद्वार रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed