{"_id":"5afc69304f1c1be2408b5dc5","slug":"15264914364compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और मीडियों में नोकझोक-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और मीडियों में नोकझोक-compat
Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान पुलिस ने देहरादून से आए मीडिया कर्मियों को गेट पर ही रोक दिया। इससे मीडिया कर्मियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। विधायक ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का पटाक्षेप किया। ब्यूरो
पानी भरने से लड़खड़ाने लगी मीडिया कर्मियों की बोट
नई टिहरी। टिहरी झील में बृहस्पतिवार को बोट चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पर्यटन सतपाल महाराज डोबरा में बने फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सीएम को कवर करने के लिए मीडिया कर्मी भी एक बोट में सवार हो गए। कवरेज के बाद मीडिया कर्मी लौट रहे थे, तभी अचानक बोट में पानी भर गया और बोट लड़खड़ाने लगी। बोट चालक ने धीरे-धीरे किसी तरह बोट को किनारे लगाकर पहले उसमें भरे पानी को खाली किया और फिर सभी मीडिया कर्मियों को सुरक्षित पहुंचाया। ब्यूरो