{"_id":"5af718754f1c1be1408b4af8","slug":"152614309019-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगोड़ी गांव के लोगों पर भारी पड़ रही ऊर्जा निगम की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगोड़ी गांव के लोगों पर भारी पड़ रही ऊर्जा निगम की लापरवाही
Updated Sat, 12 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बगोड़ी गांव के लोगों पर ऊर्जा निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। पिछले तीन दिन से गांव के विद्युत उपभोक्ता कभी लो-वोल्टेज, तो कभी तेज वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिक वोल्टेज के कारण गांव के करीब दस उपभोक्ताओं के घरों में लगे टीवी, फ्रिज और पंखे आदि जल गए हैं। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।
गांव के ओम प्रकाश जोशी, धर्मानंद जोशी, खीमानंद जोशी, अमित जोशी, सुमति का कहना है कि इन दिनों गांव में शादी-विवाह हो रहे हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित होने के कारण सभी लोग परेशान हैं। तेज वोल्टेज आने के कारण घरों में लगे एलईडी बल्ब भी फूट गए हैं। इस बाबत ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि बीती शाम को बगोड़ी गांव से यह शिकायत मिली थी। एक जगह पर बिजली का तार टूटाने के कारण इस तरह की समस्या आ रही थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। ब्यूरो