फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नन्हें बच्चे का हाथ फैक्चर होने पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

नन्हें बच्चे का हाथ फैक्चर होने पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नन्हें बच्चे का हाथ फैक्चर होने पर परिजनों ने  अस्पताल में काटा हंगामा
नरेंद्रनगर (टिहरी)। प्रसव के दौरान एक स्टाफ नर्स द्वारा अभद्रता करने और बच्चे का हाथ फ्रैक्चर होने पर परिजनों ने शुक्रवार को श्रीदेव सुमन अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के जन्म के समय स्टाफ नर्स ने बच्चे का हाथ जोर से खींचा, जिससे वह फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने स्टाफ नर्स को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी अमित कुमार की पत्नी रजनी ने आठ मई को श्रीदेव सुमन अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नौ मई को परिजन जच्चा-बच्चा को सुबह 11 बजे अस्पताल से घर ले गए। घर पहुंचने पर बच्चे को नहलाते वक्त परिजनों को आभास हुआ कि बच्चे का एक हाथ ज्यादा चल नहीं रहा। हाथ पकड़ने पर वह रोने लगा। वे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। एक्सरे कराने पर पता चला कि बच्चे का हाथ फ्रैक्चर है। बच्चे को लेकर परिजन प्लास्टर कराने ऋषिकेश पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बताया कि जन्म के समय बच्चे का हाथ खींचने से फैक्चर हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने स्टाफ नर्स को निलंबित करने की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी ने स्टाफ नर्स का जवाब-तलब किया। स्टाप नर्स दीप्ति ने लिखित में माफी मांगते हुए कहा कि जानबूझ कर उन्होंने ऐसा नहीं किया। मानवीय भूल के कारण ऐसा हो सकता है। हंगामा करने वालों में कृष्णा देवी, वाचस्पति रयाल, अरुण कुमार, रामेश, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed