फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दिन दोपहर म्यूडी और कस्तल गांव में आ धमका गुलदार

दिन दोपहर म्यूडी और कस्तल गांव में आ धमका गुलदार

Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दिन दोपहर म्यूडी और कस्तल गांव में आ धमका गुलदार
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दिन दोपहर गुलदार म्यूडी गांव की सीमा में आ धमका। सुबह सात बजे गुलदार प्राथमिक विद्यालय कस्तल के समीप दिखा। रात्रि गश्त के दौरान वन कर्मियों ने भी गुलदार देखा, लेकिन वह पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। इधर, गुलदार की दशहत को देखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर मंदार के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को पत्र जारी कर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल लाने और घर ले जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कस्तल गांव से शादी समारोह में शामिल होने जा रही बिछना देवी (65) को नौ मई को गुलदार ने निवाला बना डाला था। इससे पूर्व 20 फरवरी 2017 को गुलदार ने इसी गांव की एक बालिका पर हमला किया था। तब से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पिछले एक साल में गुलदार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दर्जनों पशुओं और बकरियों का शिकार कर चुका है। शुक्रवार करीब डेढ़ बजे दोपहर स्थानीय लोगों ने म्यूडी गांव के समीप गुलदार देखा। लाठी-डंडे लेकर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार भाग निकला। गुलदार को भगाने के लिए ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घरों के आसपास पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने कस्तल गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गुलदार मारने के आदेश जारी कर लोगों को भय से मुक्ति दिलानी चाहिए। इधर, डीएफओ डा. कोको रोसे ने बताया कि दिन के समय गांव में गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। इसलिए वन कर्मियों की टीम गांव में तैनात कर दी गई है। टीम की तैनाती के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। गांव में पिंजरा भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed