{"_id":"5af5d22e4f1c1bda408b47e0","slug":"152605956320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में पुलिस पेट्रोल यूनिट कारगर साबित होगी:अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में पुलिस पेट्रोल यूनिट कारगर साबित होगी:अशोक
Updated Fri, 11 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने पुलिस की मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार हिल पेट्रोल यूनिट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती वाहन दुर्घटनाएं और अपराध नियंत्रित करने में यह यूनिट कारगर साबित होगी।
कार्यक्रम में एडीजी ने कहा कि बढ़ते अपराध और बड़ी संख्या में बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने हिल पेट्रोल यूनिट का गठन किया है। उन्होंने कहा कि टिहरी जिले में 15 यूनिट गठित की गई है। इससे पहले भी राज्य के कुछ जिलों में इसकी शुरुआत की गई है और उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। एडीजी ने कहा पुलिस का असली कार्य आम जनता के साथ मित्रता के साथ ही सेवा और सुरक्षा का है।
जिले में गठित 15 पेट्रोल यूनिट में प्रत्येक मोटरसाइकिल में दो पुलिस जवान और स्कूटी में दो महिला पुलिस कैमरा और अन्य जरूरी उपकरणों लैस होंगे। इस मौके पर एसएसपी विमला गुंज्याल, सीओ नरेंद्रनगर जगदंबा प्रसाद जुयाल, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष रामकिशोर सकलानी, सीओ हीरा सिंह रौथाण, प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय, शिवराज सिंह, अजयराज बिष्ट, नगर क्षेत्र के सुंदर सिंह रावत, धूम सिंह नेगी, राजपाल पुंडीर, मुन्नी राणा, दर्शनलाल शाह, दिनेश उनियाल, उपेंद्र थपलियाल, दुर्गा राणा आदि मौजूद थे।