{"_id":"5af4839b4f1c1b87028b917b","slug":"152597391311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्यता के आधार पर रोजगार देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्यता के आधार पर रोजगार देने की मांग
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के पुजारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अब अश्व सेवा समिति के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने रोपवे प्रबंधन से अश्व संचालकों को योग्यता के आधार पर रोजगार देने की मांग की है।
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर को जोड़ने के लिए रोपवे का कार्य किया जा रहा है। अभी तक पैदल चलने में असमर्थ लोग घोड़ों के सहारे मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन रोपवे बन जाने से अश्व संचालकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी। सुरकंडा मंदिर के पुजारी रमेश लेखवार, प्रधान ताज नारायण उनियाल, अंजू देवी बुद्धि प्रसाद का कहना है कि रोपवे बन जाने से अश्व सेवा समिति के लोगों के समक्ष रोजगार की समस्या पैदा हो जाएगी। ऐसे में रोपवे प्रबंधन को योग्यता के आधार पर अश्व संचालकों को नियुक्ति देनी चाहिए। ब्यूरो