फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जंगली जानवरों से लोगों की जान बचाना बड़ी चुनौती

जंगली जानवरों से लोगों की जान बचाना बड़ी चुनौती

Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से लोगों की जान बचाना बड़ी चुनौती
नई टिहरी। हिंसक हो रहे वन्य जीवों से लोगों की जान बचाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आए दिन होने वाले जानवरों के हमले में स्थानीय लोग आखिर कब तक अपनी जान गवांते रहेंगे। इन दो सालों में ही जंगली जानवरों ने छह लोगों को निवाला बनाया है, जबकि 26 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया है।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम कस्तल में बुधवार शाम करीब छह बजे कुछ दूर ही अपने मायके शादी में जा रही एक महिला को गुलदार ने मार डाला, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत है। गांव में ही 20 फरवरी 2017 को गुलदार ने रेणुका पुत्री धर्म सिंह को निवाला बनाया था। दो साल में ही गुलदार ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को मारा है, जबकि 14 लोगों को घायल किया है। ढुंग गांव में ही वर्ष 2016 में भालू ने गोमती देवी पर हमला कर उसे मार डाला था और सात लोगों को घायल किया था। जंगली सुअरों के हमले में भी छह लोग घायल हुए हैं। गांव में जंगली जानवरों का भय इस कदर हो गया है कि बच्चों का आंगन में खेलना और महिला-पुरुषों के सामने खेती- बाड़ी का काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कोट
इंसानों पर जानवरों के बढ़ रहे हमलों से हम भी चिंतित हैं। जानवरों का व्यवहार पहचानना मुश्किल है। उनका बस्तियों की ओर आने का कारण ढूंढना बड़ी चुनौती है। जागरूकता और सावधान रहकर ही उनसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. कोको रोसे, डीएफओ टिहरी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed